News24 Today

Latest News in Hindi

भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से रैली कर महिला थाना के सामने प्रदर्शन व ज्ञापन

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिला भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से आसनसोल के रवीन्द्र भवन से एक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में पश्चिम बर्दवान जिला भारतीय जनता महिला मोर्चा की समर्थक उपस्थित थी। रैली रवीन्द्र भवन से निकलकर आसनसोल कोर्ट के समीप महिला थाना तक गई। यहां भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसके उपरांत महिला मोर्चा की समर्थकों ने थाना के सामने पथावरोध भी किया। इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पापिया पाल ने कहा कि दो मई के बाद बंगाल के अन्य स्थानों की तरह पश्चिम बर्दवान में भी तृणमूल कांग्रेस समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया। महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में तृणमूल के एक नेता बाबु बक्शी ने दस साल की एक मासुम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उन्होंने पांडवेश्वर में भाजपा नेत्री सोनाली गिरी के घर पर भी हमला किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब अस्वस्थ चल रही सोनाली गिरी को देखने जितेन्द्र तिवारी वहां पंहुचे थे तो वहां तृणमूल की तरफ से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि तृणमूल के राज में राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहीं एक और भाजपा नेत्री और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परियोजना की प्रदेश आह्वायक सोना भद्रा ने कहा कि प्रदेश में एक महिला के मुख्यमंत्री होने के बावजूद आज महिलाएं पश्चिम बंगाल में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को समर्थन करने के लिए किसी को अपना घर या रोजगार छोड़ना पड़े। यह कहां का इंसाफ है? उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है। लेकिन इसके लिए घर की मां बहनों की इज्जत को सरेआम नीलाम करना अनुचित है। भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी। इस मौके पर पारोमिता पटनायक, नबनिता बनर्जी, संगीता चौहान, प्रतिमा कुशवाहा, रीना नाथ, मिली दे, मुनमुन रॉय सुनंदा चक्रवर्ती, बर्नाली दास, रूपा भट्टाचार्य, जयश्री बोस सहित भारतीय जनता महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *