• नगर परिषद चुनाव.
•डॉक्टर नासरे का गोंदिया मे जनसंपर्क अभियान तेज.
गोंदिया : नगर परिषद चुनाव के गरम वातावरण में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉक्टर माधुरी नासरे ने 24 नवंबर को प्रभागों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रभाग क्रमांक 12 और 13 में घर–घर जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद साधते हुए उन्होंने नागरिकों की शिकायतें और आवश्यकताएं करीब से सुनीं।
जयस्तंभ चौक स्थित बस स्टॉप पर महिलाओं से बातचीत के दौरान यह गंभीर बात सामने आई कि वहां शौचालय की कोई सुविधा नहीं है, जिससे महिलाओं को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉक्टर नासरे ने कहा— “चुनकर आनेके बाद सबसे पहले महिलाओं के लिए अलग–अलग स्थानों पर शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। महिला सम्मान हमारी प्राथमिकता है।”
दौरे के दौरान प्रभागों में महिलाओं और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। डॉक्टर नासरे ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के समर्थन से इस चुनाव में जीत निश्चित है।
प्रभागों में लोगों ने कई समस्याएं सामने रखीं, खराब सड़कें, नालियों में पानी रुकना, कचरा प्रबंधन की कमी, पुराने और अधूरे विकास कार्य. इस पर डॉक्टर नासरे ने घोषणा की कि सीसीटीवी कैमरे, सड़क विकास, नाली–कचरा व्यवस्था में सुधार जैसे सभी आवश्यक कार्य चुनाव के बाद प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।
इसी बीच गोंदिया शहर के मार्गों की दुरुस्ती और विकास पर बोलते हुए आश्वासन दिया। शहर की बढ़ती यातायात समस्या और खराब होती सड़कों का उल्लेख करते हुए विकास की बात कही.
नागरिकों ने भी इस वादे का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि गोंदिया के विकास को नई गति मिलेगी।
डॉक्टर माधुरी नासरे के जनसंपर्क अभियान, विकास के आश्वासन ने
गोंदिया नगर परिषद चुनाव की हवा और भी तेज कर दी है। शहर में इस मुद्दे पर जोरदार चर्चा शुरू हो चुकी है।