बांगी की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चा

आसनसोल । हीरापुर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाने के पुराने मामले में नीचूपाड़ा से चर्चित बांगी को गिरफ्तार किया। गुरुवार को आसनसोल के जिला कोर्ट में पेश किया गया जहां उसकी जमानत खारिज कर उसे जेल भेज दिया गया। बांगी की गिरफ्तारी को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। सनद रहे कि चुनाव से पहले ही बांगी की शिल्पांचल में आया था। उसे कई नेताओं के आसपास भी देखा जा रहा था। लेकिन अचानक ऐसा क्या खेल हुआ कि बांगी पुलिस के गिरफ्त में आ गया। गौरतलब है कि बांगी स्व. रामलखन यादव का करीबी माना जाता था। उनकी हत्या के बाद से बांगी को पुलिस ने कई मामलों में गिरफ्तार किया। उसके बाद वह कई वर्षों तक आसनसोल से बाहर था। चुनाव के पहले ही राजनीतिक शरण लेकर घर वापसी की थी। उसके बाद से कई कार्यक्रम में देखा गया। उसकी गतिविधियां भी बढ़ रही थी। ऐसा क्या हो गया, उसके साथ कौन सी खेला हो गई। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राज्य की मुख्यमंत्री का निर्देश है कि राज्य सहित जिले में कोई माफिया राज चलने नहीं दिया जाएगा। लोग इस विषय को लेकर तरह तरह से कयास लगा रहे है।




















